भारतीय क्रिकेट टीम के प्रतिभाशाली बल्लेबाज़ Rinku Singh के पिता खानचंद सिंह का दुखद निधन हो गया है। वह लंबे समय से लीवर कैंसर से पीड़ित थे। उनका उपचार ग्रेटर नोएडा स्थित Yatharth Hospital में चल रहा था।
परिवार के करीबी सूत्रों के अनुसार, बीते कुछ दिनों से उनकी तबीयत लगातार नाजुक बनी हुई थी। डॉक्टरों की टीम द्वारा उनका इलाज किया जा रहा था, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।
Rinku Singh Father Death:पिता के संघर्ष ने बनाया रिंकू को मजबूत
रिंकू सिंह ने कई इंटरव्यू में अपने पिता के संघर्ष और समर्थन का जिक्र किया है। साधारण पृष्ठभूमि से आने वाले रिंकू के लिए उनके पिता हमेशा प्रेरणा स्रोत रहे। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपने बेटे के क्रिकेट के सपने को पूरा करने में अहम भूमिका निभाई।
रिंकू सिंह की सफलता के पीछे उनके पिता का त्याग, मेहनत और विश्वास सबसे बड़ी ताकत रहा।
Rinku Singh Father Death:खेल जगत में शोक की लहर
इस दुखद समाचार के बाद क्रिकेट जगत और प्रशंसकों में शोक की लहर है। सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में लोग रिंकू सिंह और उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं।
Satvik Bharat 24 परिवार की ओर से दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि एवं शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना।



