मेरठ के परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने पुलिसकर्मियों पर देर रात जबरन घर में घुसने, तोड़फोड़ और अभद्रता के आरोप लगाए हैं। इस पूरी घटना का वीडियो घर के बाहर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया है।
मेरठ में महिला का पुलिस पर आरोप
महिला बोली- मैं अकेली थी, महिला पुलिस बुलाने को कहा
पीड़िता शीबा खातून पत्नी हसीन, निवासी खजूरी किला मार्ग, याला, परीक्षितगढ़ ने बताया कि 31 जनवरी की रात करीब 10:30 बजे कुछ लोग उनके घर पहुंचे। उन्होंने खुद को थाना परीक्षितगढ़ और क्राइम ब्रांच का पुलिसकर्मी बताया और जबरन दरवाजा खोलने को कहा।
महिला का कहना है कि उन्होंने साफ कहा कि वह घर में अकेली हैं और महिला पुलिस के आने पर ही दरवाजा खोलेंगी, लेकिन उनकी बात को नजरअंदाज कर दिया गया।
हथौड़ा और लोहे की रॉड से दरवाजा तोड़ने का आरोप
पीड़िता के अनुसार, सादी वर्दी में मौजूद लोगों ने हथौड़े और लोहे की रॉड से दरवाजा और दीवार तोड़ने की कोशिश की। इस दौरान गाली-गलौच और अभद्र भाषा का भी प्रयोग किया गया। महिला का कहना है कि वह बुरी तरह डर गईं और उन्हें किसी अनहोनी की आशंका सता रही है।
CCTV फुटेज में दिखे कथित पुलिसकर्मी
घर के बाहर लगे CCTV कैमरों में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई। पीड़िता का आरोप है कि पुलिसकर्मी CCTV की DVR भी अपने साथ ले गए, हालांकि उनके पास घटना की फुटेज सुरक्षित है, जिसमें कथित पुलिसकर्मी साफ नजर आ रहे हैं।
SSP मेरठ से लेकर मानवाधिकार आयोग तक शिकायत
घटना के बाद महिला ने मुख्यमंत्री पोर्टल, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग और डॉ विपिन ताडा (एसएसपी, मेरठ) को शिकायत पत्र सौंपकर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी की ओर से मामले की जांच का आश्वासन दिया गया है।
पुलिस का पक्ष
पुलिस का कहना है कि महिला के पति पर पहले से कुछ मुकदमे दर्ज हैं और उसी मामले में पुलिस जांच के लिए पहुंची थी। वहीं पीड़िता का सवाल है कि यदि मुकदमे दर्ज भी हैं, तो क्या कानून पुलिस को इस तरह रात में जबरन घर में घुसने की अनुमति देता है?
महिला ने दावा किया है कि उन्होंने CCTV फुटेज पुलिस अधिकारियों को दिखा दी है।
Satvik Bharat 24 की अपील
कानून सबके लिए समान है। यदि आरोप सही हैं तो दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

PM Modi Meerut Visit 22 February 2026: Historic ₹12,930 Crore Projects, Namo Bharat RRTS & Meerut Metro Launch
PM Modi Meerut Visit 22 February 2026 :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 फरवरी को उत्तर प्रदेश के मेरठ का दौरा करेंगे। इस अवसर पर वे लगभग

बहचौला गन्ना ट्रक हादसा: 3 बजे मचा हड़कंप, समय रहते टला बड़ा हादसा
बहचौला गन्ना ट्रक हादसा आज दोपहर लगभग 3 बजे उस समय सामने आया जब गन्ने से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया।

ग्राम मेहनवा घटना पर ब्राह्मण महासभा बैठक: बड़ौत में कार्रवाई की मांग
Mehnawa Murder Case Baraut Meeting : में समाज के पदाधिकारियों ने हत्या मामले को गंभीर बताते हुए सख्त कार्रवाई की मांग दोहराई। जिला बागपत के




