मेरठ के परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने पुलिसकर्मियों पर देर रात जबरन घर में घुसने, तोड़फोड़ और अभद्रता के आरोप लगाए हैं। इस पूरी घटना का वीडियो घर के बाहर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया है।
मेरठ में महिला का पुलिस पर आरोप
महिला बोली- मैं अकेली थी, महिला पुलिस बुलाने को कहा
पीड़िता शीबा खातून पत्नी हसीन, निवासी खजूरी किला मार्ग, याला, परीक्षितगढ़ ने बताया कि 31 जनवरी की रात करीब 10:30 बजे कुछ लोग उनके घर पहुंचे। उन्होंने खुद को थाना परीक्षितगढ़ और क्राइम ब्रांच का पुलिसकर्मी बताया और जबरन दरवाजा खोलने को कहा।
महिला का कहना है कि उन्होंने साफ कहा कि वह घर में अकेली हैं और महिला पुलिस के आने पर ही दरवाजा खोलेंगी, लेकिन उनकी बात को नजरअंदाज कर दिया गया।
हथौड़ा और लोहे की रॉड से दरवाजा तोड़ने का आरोप
पीड़िता के अनुसार, सादी वर्दी में मौजूद लोगों ने हथौड़े और लोहे की रॉड से दरवाजा और दीवार तोड़ने की कोशिश की। इस दौरान गाली-गलौच और अभद्र भाषा का भी प्रयोग किया गया। महिला का कहना है कि वह बुरी तरह डर गईं और उन्हें किसी अनहोनी की आशंका सता रही है।
CCTV फुटेज में दिखे कथित पुलिसकर्मी
घर के बाहर लगे CCTV कैमरों में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई। पीड़िता का आरोप है कि पुलिसकर्मी CCTV की DVR भी अपने साथ ले गए, हालांकि उनके पास घटना की फुटेज सुरक्षित है, जिसमें कथित पुलिसकर्मी साफ नजर आ रहे हैं।
SSP मेरठ से लेकर मानवाधिकार आयोग तक शिकायत
घटना के बाद महिला ने मुख्यमंत्री पोर्टल, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग और डॉ विपिन ताडा (एसएसपी, मेरठ) को शिकायत पत्र सौंपकर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी की ओर से मामले की जांच का आश्वासन दिया गया है।
पुलिस का पक्ष
पुलिस का कहना है कि महिला के पति पर पहले से कुछ मुकदमे दर्ज हैं और उसी मामले में पुलिस जांच के लिए पहुंची थी। वहीं पीड़िता का सवाल है कि यदि मुकदमे दर्ज भी हैं, तो क्या कानून पुलिस को इस तरह रात में जबरन घर में घुसने की अनुमति देता है?
महिला ने दावा किया है कि उन्होंने CCTV फुटेज पुलिस अधिकारियों को दिखा दी है।
Satvik Bharat 24 की अपील
कानून सबके लिए समान है। यदि आरोप सही हैं तो दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

Mayawati on Ghuskhore Pandit Web Series-1: सामाजिक सौहार्द को लेकर BSP प्रमुख ने जताई कड़ी आपत्ति
Mayawati on Ghuskhore Pandit Web Series: क्या है पूरा मामला? बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने हाल

Epstein Files Fact Check Hindi: भारत की राजनीति और देश की छवि को बदनाम करने की कोशिश?
Satvik Bharat 24 | Fact Check Desk सोशल मीडिया पर इन दिनों अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चित Epstein Files को लेकर लगातार दावे वायरल हो रहे

अविनाश पांडे होंगे मेरठ के नए एसएसपी, विपिन ताडा को मिली बड़ी जिम्मेदारी
अविनाश पांडे होंगे मेरठ के नए एसएसपी, विपिन ताडा को मिली बड़ी जिम्मेदारी मेरठ | प्रशासनिक बदलाव | पुलिस विभाग मेरठ पुलिस प्रशासन में बड़ा




